Blog Details

Blog Details

31 मई 2021 सोमवार का राशिफल--Astrology Sutras

31 मई 2021 सोमवार का राशिफल--Astrology Sutras

  आज का राशिफल आज का राशिफल   ज्योतिर्विद पूषार्क जेतली जी द्वारा प्रकाशित यह राशिफल जो कि चंद्र व नाम राशि पर आधारित है इसे चंद्रमा के वर्तमान गोचर को ध्यान में रखकर बनाया गया इस राशिफल में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा व आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए बताया जा रहा है जिसके हिसाब से आप अपनी दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं 31 मई 2021 को विभिन्न राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे:-  

मेष राशि:-

  मेष राशिफल मेष राशिफल   मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा देह में एक नई स्फूर्ति का अनुभव होगा, परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी, कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, यदि आपका कार्य किसी जलीय संस्थान या किसी तरल पदार्थ से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, घर में किसी शुभ समाचार के प्राप्त होने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा, जो लोग विवाह योग हो गए हैं उनके विवाह हेतु कहीं से प्रस्ताव आ सकता है, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों का मन आज शिक्षा की जगह मनोरंजन के साधनों पर लगेगा।   उपाय:- 1 माला गायत्री मंत्र का जाप करें।  

वृषभ राशि:-

  वृषभ राशिफल वृषभ राशिफल   वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आपके किसी कार्य में आपके परिवार वालों का प्रेम अड़चन पैदा कर सकता है, माता का सहयोग प्राप्त होगा, छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य में सुधार होगा व यदि आपके भाई-बहन विवाह योग्य हो गए हैं तो उनके विवाह हेतु कहीं से प्रस्ताव आ सकता है, धर्म-आध्यात्म की ओर झुकाव बढेगा, घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, गर्म चीजों के सेवन से परहेज करें, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात संभव है।   उपाय:- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।  

मिथुन राशि:-

  मिथुन राशिफल मिथुन राशिफल   मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आज आपके दिन का आगाज शानदार होगा किंतु संध्या काल तक कुछ सुस्ती अनुभव हो सकती है, खान-पान का विशेष ख्याल रखें व शुद्ध और सात्विक भोजन ही ग्रहण करें अन्यथा उदर संबंधित समस्याएं हो सकती है, ठंडे तरल पदार्थों से परहेज करें, सर्दी-जुकाम की वजह से सर में भारीपन अनुभव हो सकता है, प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं।   उपाय:- किसी महिला को दुग्ध दान करें।  

कर्क राशि:-

  कर्क राशिफल कर्क राशिफल   कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, प्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा तथा विद्यार्थियों का मन आज शिक्षा की जगह खेल-कूद व स्वादिष्ट व्यंजनों पर लगेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।   उपाय:- विल्वाष्टकम् का पाठ करें।

सिंह राशि:-

  सिंह राशिफल सिंह राशिफल   सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, महिलाओं से व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें, आज आपका मन स्थिर नही रह सकेगा जिस कारण से आपको मन एकाग्र करने में दिक्कतें आएंगी व आपके सरल कार्य भी आपको दुष्कर प्रतीत होंगे अतः मन को एकाग्र करने हेतु कुछ देर ध्यान करें, सर्दी-जुकाम व कफ आदि की समस्या रह सकती है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विद्यार्थियों का मन शिक्षा में नही लगेगा, लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें।   उपाय:- मधुराष्टकं का पाठ करें।  

कन्या राशि:-

  कन्या राशिफल कन्या राशिफल   कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कार्य की प्रगति के लिए मन में नए विचार आएंगे जिनसे निकट भविष्य में आपको अवश्य ही लाभ होगा, यदि आप इष्ट साधना करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ सिद्ध होगा, प्रेमियों के मध्य क्षणिक विवाद होने की संभावना रहेगी, उदर संबंधित कोई समस्या रह सकती है अतः खान-पान का विशेष ख्याल रखें, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, गुरुजनों की कृपा प्राप्त होगी।   उपाय:- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।  

तुला राशि:-

  तुला राशिफल तुला राशिफल   तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आज आपके मन में अनेक प्रकार के विचार आते-जाते रहेंगे, घर के वातावरण में तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न होने से मन व्यथित रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सतर्क रहें, किसी कीट आदि के दंश से चोटादि का भय रहेगा, ठंडे तरल पदार्थों के सेवन से परहेज करें, कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, अचानक यात्रा के योग बनेंगे, प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।   उपाय:- शिवलिंग का जल मिश्रित दुग्धाभिषेक करें।  

वृश्चिक राशि:-

  वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशिफल   वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, महिला सरकारी कर्मचारियों से व्यर्थ विवाद में न पड़ें, पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, छोटे भाई-बहन से वैचारिक मतभेद या उनके स्वास्थ्य में कुछ समस्या संभव रहेगी, आज आपको अंदर से कुछ सुस्ती अनुभव होगी जिस कारण से आपका मन अपने कार्य पर पूर्ण रूप से नही लग पाएगा, वाहन सावधानी चलाएं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।   उपाय:- कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।  

धनु राशि:-

  धनु राशिफल धनु राशिफल   धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कुटुंब का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, स्वास्थ्य का ख्याल रखें हालांकि स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या होती नही दिखती फिर भी जरा सी लापरवाही आपके उदर में कोई समस्या या ज्वरादि पीड़ा दे सकती है, प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।   उपाय:- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।  

मकर राशि:-

  मकर राशिफल मकर राशिफल   मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी व दाम्पत्य जीवन में पूर्व से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे, अचानक कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, आज आप कहीं घूमने का विचार बना सकते हैं, मन को एकाग्र रखने हेतु कुछ देर ध्यान करें, नवदम्पत्तियों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, धर्म-आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।   उपाय:- शनि स्तोत्र का पाठ करें।  

कुंभ राशि:-

  कुंभ राशिफल कुंभ राशिफल   कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा दवाईयों पर धन व्यय होने की संभावना है, आज आप निकट भविष्य की किसी यात्रा के लिए योजना बना सकते हैं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, बुआ व बहन पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा, प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, कार्यक्षेत्र में विस्तार हेतु कोई गुप्त योजना मस्तिष्क में आ सकती है जिसका निकट भविष्य में लाभ प्राप्त होगा, दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी।   उपाय:- किसी ब्राह्मण को चावल व चीनी श्रद्धानुसार दान करें।  

मीन राशि:-

  मीन राशिफल मीन राशिफल   मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आय में वृद्धि होगी, अकास्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, घर में किसी मेहमान के आने के संकेत मिल सकते हैं जिससे मन प्रसन्न होगा, आज आपका उतावलापन आपके कार्य में बाधक बन सकता है अतः अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात संभव रहेगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।   उपाय:- शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।   जय श्री राम।   Astrologer:- Pooshark Jetly Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope) Mobile:- 9919367470, 7007245896 Email:- pooshark@astrologysutras.com