ग्रह पीड़ा निवारण हेतु वैदिक उपाय, दान व व्रत
नव ग्रह पीड़ा निवारणार्थ उपाय
बहुत से लोग ज्योतिषी के पास जाते हैं तो वह बताते हैं कि आपका अमुक ग्रह खराब है अतः आज मैं आप सभी को सभी ग्रहों के दान व व्रत बताता हूँ जिन्हें आप सरलता से कर के जो ग्रह आपकी कुंडली में अशुभ हों उनको प्रसन्न कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं वैदिक ज्योतिष में विभिन्न ग्रहों के सरल उपायों के बारे में जिन्हें आप बहुत ही सरलता से कर के ग्रहों को प्रसन्न कर सकते हैं:-
सूर्य ग्रह के उपाय
१. गेहूँ, माणिक, सोना, लाल वस्त्र, ताम्रपात्र का राविवार के दिन दान करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं।
२. शुक्ल पक्ष के राविवार के दिन से आरंभ कर नित्य सूर्योदय से 1 घंटे तक स्नानादि कर सूर्य को जल देने व अदित्यहिर्दय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं।
३. नित्य कपिला गाय को रोटी व गुड़ खिलाने से सूर्य ग्रह प्रसन्न होते हैं।
४. राविवार के दिन किसी भी मंदिर में रक्त चंदन दान करने से भी सूर्य प्रसन्न होते हैं।
५. शुक्ल पक्ष के राविवार से व्रत का आरंभ कर 11 या 21 राविवार तक व्रत करने से भी सूर्य प्रसन्न होते हैं।
चंद्र ग्रह के उपाय
१. चीनी, चावल, श्वेत वस्त्र, दूध, दहीं, मिश्री, चांदी, मोती का दान करने से चंद्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
२. प्रदोष का व्रत करने से भी चंद्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
३. शंख में जल भरकर स्नान करने से भी चंद्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
४. सोमवार के दिन किसी भी मंदिर में श्वेत चंदन दान करने से भी चंद्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
मंगल ग्रह के उपाय
१. गेहूँ, गुड़, ताम्रपात्र, मूँगा, केसर का दान करने से मंगल ग्रह प्रसन्न होते हैं।
२. मंगलवार के दिन किसी भी मंदिर में लाल पुष्प व रक्त चंदन दान करने से मंगल ग्रह प्रसन्न होते हैं।
३. गणेश चतुर्थी व विनायक चतुर्थी का व्रत करने से भी मंगल ग्रह प्रसन्न होते हैं।
बुध ग्रह के उपाय
१. पन्ना, हरी वस्तु, हरा वस्त्र, हरी मूँग, कपूर, फल का दान करने से बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं।
२. बुधवार के दिन किन्नर को हरी चूड़ी व हरी साड़ी दान करने से भी बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं।
३. बुधवार के दिन गाय को हरा साग खिलाने से भी बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं।
४. बुधवार का व्रत करने से भी बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं।
गुरु ग्रह के उपाय
१. पीली वस्तु, पीला वस्त्र, केला, पोखराज, पीला मीठा, हल्दी का दान करने से गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं।
२. किसी विद्यार्थी को गुरुवार के दिन पुस्तक, पेन, पेंसिल का दान करने से भी गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं।
३. गुरुवार के दिन चने की दाल खिलाने से भी गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं।
४. एकादशी का व्रत करने से भी गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं।
शुक्र ग्रह के उपाय
१. चावल, दूध, दहीं, मिश्री, हीरा, स्फटिक का दान करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
२. शुक्रवार के दिन गाय को चावल और चीनी पकाकर खिलाने से भी शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
३. 14 वर्ष से छोटी कन्या को चॉकलेट, चिप्स, परफ्यूम, हेयर क्लिप का दान करने से भी शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
४. शुक्रवार के दिन सफेद पुष्प का किसी भी मंदिर में दान करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
५. शुक्रवार का व्रत करने से भी शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
शनि ग्रह के उपाय
१. गाय को सरसों के तेल की बनी रोटी व गुड़ खिलाने से शनि ग्रह प्रसन्न होते हैं।
२. शनिवार के दिन काला वस्त्र, काली उर्द, शहद, आम का अचार, काली चप्पल, काला छाता, नीलम, लोहा, काला तिल कस्तूरी का दान करने से भी शनि ग्रह प्रसन्न होते है।
३. शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के समकक्ष तेल का दीपक अर्पित कर "ॐ नमः शिवाय:" मंत्र का जाप व शनि स्तोत्र का पाठ करने से भी शनि ग्रह प्रसन्न होते हैं।
४. शनिवार का व्रत करने से भी शनि ग्रह प्रसन्न होते हैं।
राहु ग्रह के उपाय
१. गेहूँ, गोमेद, काला वस्त्र, सरसों तेल, काला कंबल, काला तिल का दान करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
२. बुधवार व शनिवार के दिन मछली को आटा और काला तिल मिलाकर खिलाने से भी राहु ग्रह प्रसन्न होते हैं।
३. पिंजरे में बंद पक्षी को स्वतंत्र करने से भी राहु ग्रह प्रसन्न होते हैं।
४. शिवलिंग पर चाँदी के सर्प के जोड़े को अर्पित करने से राहु प्रसन्न होते हैं।
केतु ग्रह के उपाय
१. काला वस्त्र, लहसुनिया, सोना, लोहा का दान करने से केतु ग्रह प्रसन्न रहते हैं।
२. नित्य चीटियों को नारियल का बुरादा डालने से भी केतु ग्रह प्रसन्न होते हैं।
३. रुद्राक्ष, चाँदी की बनी कोई वस्तु धारण करने से भी केतु के अशुभ फल में कमी आती है।