खग्रास चंद्र ग्रहण २६ मई २०२१ जानिए विश्व व भारत के किन हिस्सों में दिखाई देगा यह ग्रहण
खग्रास चंद्रग्रहण
विक्रम संवत २०७८ "आनंद संवत्सर" का प्रथम ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण वैशाख शुक्ल १५ (पूर्णिमा) बुधवार २६ मई २०२१ को चंद्रोदय के समय आंशिक रूप से भारत के सुदूर पूर्वोत्तर भाग और पश्चिम बंगाल के कुछ भाग में ही दृश्य होगा, भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण उत्तर-दक्षिण अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर में दिखाई देगा।
ग्रहण का प्रारंभ चन्द्रास्त के समय ब्राजील के पश्चिमी भाग, अमेरिका और कनाडा के पूर्वी भाग में दिखाई देगा।
ग्रहण का मोक्ष चंद्रोदय के समय हिन्द महासागर, श्री लंका, भारत के सुदूर पूर्वोत्तर भाग, चीन, मंगोलिया और रूस में दिखाई देगा भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का आरंभ दिन में २ बजकर १८ मिनट पर, स्पर्श दिन में ३ बजकर १५ मिनट पर, मध्य दिन में ४ बजकर ४९ मिनट पर तथा मोक्ष सायं ६ बजकर २३ मिनट पर होगा, ग्रहण का ग्रासमान १.०१६ रहेगा।
भारत के प्रमुख स्थानों के चंद्रोदय का समय नीचे दे रहा हूँ जहाँ ग्रहण का मोक्ष चंद्रोदय के समय दृश्य है:-
१. अगरतला:- सायं ०६:०६ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
२. आइजॉल:- सायं ०५:५९ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
३. कोलकत्ता:- सायं ०६:१५ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
४. चेरापूँजी:- सायं ०६:०६ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
५. कूचविहार:- सायं ०६:१८ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
६. डायमण्डहार्बर:- सायं ०६:१५ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
७. दीघा:- सायं ०६:१६ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
८. गुवाहटी:- सायं ०६:०९ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
९. इटानगर:- सायं ०६:०२ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
१०. लमडिंग:- सायं ०६:०१ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
११. मालदा:- सायं ०६:२१ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
१२. पाशीघाट:- सायं ०५:५७ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
१३. पोर्ट ब्लेयर:- सायं ०५:३८ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
१४. सिबसागर:- सायं ०५:५८ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
१५. सिलचर:- सायं ०६:०१ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
१६. इम्फाल:- सायं ०५:५६ पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।
१७. उ. लखीपुर:- सायं ०६:०० पर चंद्रोदय व ग्रहण समाप्ति सायं ०६:२३ पर।