गुरु पूर्णिमा 2021 जानिए वर्ष 2021 में कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा व गुरु पूर्णिमा का महत्व
अस्यां पौर्णमास्यां सन्यासिनां चतुर्मास्यावास संकल्पांगत्वेन क्षौर व्यासपूजादिकं विहितम्। अत्रकर्मण्यौदायिकी त्रिमुहूर्ता पौर्णमासी ग्राह्मा।।
यही बात निर्णयसिन्धु के पृष्ठ संख्या २१९ पर भी लिखित है:-अत्रैव आषाढ़ शुक्ल पौर्णमास्यां व्यासपूजोकता। तत्र त्रिमुहूर्ताचैत्परैवेति सन्यासपद्धतौ।।
इस वर्ष २०२१ में २४ जुलाई २०२१ को आषाढ़ी पूर्णिमा सूर्योदयान्तर ०६ घटी ०३ पल सूक्ष्माति सूक्ष्म गणित द्वारा सिद्ध हो रही है अतः गुरु पूर्णिमा व व्यासा पूर्णिमा २४ जुलाई २०२१ को शनिवार के दिन ही सर्वमान्य होगा।