Blog Details

Blog Details

ज्योतिष में सुदर्शन चक्र की भूमिका

ज्योतिष में सुदर्शन चक्र की भूमिका

  सुंदर्शन चक्र को ज्योतिष में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है जब भी आप कुंडली देखते होंगे तो उसमें सभी वर्गों के साथ एक सुदर्शन चक्र भी बना होता है आखिर सुदर्शन चक्र क्या है व इसको ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान क्यों प्राप्त है यह जानने की जिज्ञासा सब में रहती है तो चलिए अब मैं आप सभी को सुदर्शन चक्र के बारे में विस्तृत जानकारी देता हूँ:-   सुदर्शन चक्र:-   सुदर्शन चक्र सुदर्शन चक्र   एक केंद्र बिंदु से तीन वृत्त बनाकर उसमें तुल्य भाग से 12 रेखाएं खींचने पर सुदर्शन चक्र बनता है, इस चक्र को बनाने के लिए हमे तीन प्रकार की कुंडलियों की जरूरत पड़ती है:-   १. लग्न कुंडली, २. चंद्र कुंडली, ३. सूर्य कुंडली   इन तीनो कुंडलियों के सभी ग्रहों को उनकी स्थिति अनुसार एक साथ ऊपर से नीचे (पहले लग्न कुंडली उसके बाद चंद्र कुंडली व सबसे आखिर में सूर्य कुंडली) रखने पर सुदर्शन चक्र के माध्यम से हमे एक भाव में ३-३ राशियां प्राप्त होती हैं, इसमें लग्न-चंद्र और सूर्य प्रथम भाव में पड़ते हैं उसी को तनु भाव मानकर आगे क्रमशः धन-सहज आदि सभी भाव होते हैं, इसमें प्रत्येक भाव में ग्रहों की स्थिति वश फल विचार होता है, इसमें तनु भाव में सूर्य शुभ व अन्य भाव में अशुभ होता है, पाप ग्रह यदि उच्च या स्वराशि के हों तो अशुभ नही होते, इस प्रकार ग्रहों को शुभ-अशुभ समझकर ग्रहों के योग-दृष्टि अनुसार फल कथन होता है।   . जो भाव अपने स्वामी या शुभ ग्रह से युत-दृष्ट हो उस भाव की वृद्धि एवं जो भाव पाप ग्रहों से युत-दृष्ट हो उसकी हानि होती है।   . यदि किसी भी भाव पर कोई ग्रह स्थित नही हो तो ऐसी स्थिति में उस भाव पर जिस ग्रह की दृष्टि हो उस ग्रह के फल उस भाव पर मिलते हैं।   ३. जिसमें केवल शुभ ग्रह हों उसका फल शुभ, जिसमें केवल अशुभ ग्रह हों उसका फल अशुभ व जिसमें शुभ व अशुभ दोनों ग्रह हों उसका सामान्य फल होता है ठीक इसी प्रकार से ग्रहों की दृष्टि के भी फल होते हैं।   ४. दृष्टि फल में जिस ग्रह की दृष्टि अधिक बली होगी उस ग्रह के शुभ-अशुभ अनुसार फल मिलते हैं।   ५. यदि कोई भाव ऐसा हो जिस पर न तो कोई ग्रह बैठा है और न ही उस भाव पर किसी ग्रह हो तब उस भाव में स्थित राशि के स्वामी के अनुसार फल का विचार किया जाता है। पोस्ट की लंबाई को देखते हुए शेष भाग को अगली पोस्ट में जल्द ही प्रकाशित करूँगा।   जय श्री राम।   Astrologer:- Pooshark Jetly Astrology Sutras (Astro Walk Of Hope) Mobile:- 9919367470