Blog Details

Blog Details

खंडग्रास चंद्रग्रहण 2023: ग्रहण विस्तृत जानकारी व विभिन्न राशियों पर ग्रहणफल

खंडग्रास चंद्रग्रहण 2023 खंडग्रास चंद्रग्रहण 2023   28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला खंडग्रास चंद्रग्रहण भारत में दृश्य होगा, भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण पश्चिमी तथा दक्षिणी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका का पूर्वी भाग, उत्तरी अमेरिका का उत्तर-पूर्वी भाग, अटलांटिक महासागर और हिन्द महासागर में दृश्य होगा। चन्द्रास्त के समय ग्रहण का प्रारंभ ऑस्ट्रेलिया, रूस के पूर्वी भाग एवं उत्तरी प्रशांत महासागर और चंद्रोदय के समय पर ग्रहण का मोक्ष दक्षिण और उत्तर अटलांटिक महासागर, कनाडा एवं ब्रीजल के पूर्वी भाग में दृश्य होगा। "ऋषिकेश पंचांग" के अनुसार भारत में सभी जगह दृश्य यह खंडग्रास चंद्रग्रहण भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य रात्रि 1 बजकर 44 मिनट और मोक्ष रात्रि 2 बजकर 24 मिनट पर होगा, ग्रहण का स्पर्श, मध्य और मोक्ष तीनों पूरे भारत में दिखाई देंगे। यह खंडग्रास चंद्रग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगेगा एवं ग्रहण का ग्रासमान 0.126 रहेगा।

ग्रहण सूतक:-

धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण में ग्रहण से 9 घंटे ग्रहण का सूतक होता है अतः ग्रहण का सूतक शाम 4 बजकर 5 मिनट से आरंभ होगा, ग्रहण के सूतक काल में बालक, रोगी और वृद्ध को छोड़कर अन्य सभी के लिए भोजन निषेद्ध है।

ग्रहणफल:-

 
खंडग्रास चंद्रग्रहण ग्रहणफल खंडग्रास चंद्रग्रहण ग्रहणफल   अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगने वाला यह ग्रहण मेष राशि के लिए घात, वृषभ के लिए हानि, मिथुन के लिए लाभ, कर्क के लिए सुख, सिंह के लिए माननाश, कन्या के लिए मृत्युतुल्य कष्ट, तुला के लिए स्त्री पीड़ा, वृश्चिक के लिए सौख्य, धनु के लिए चिंता, मकर के लिए व्यथा, कुंभ के लिए श्री और मीन के लिए क्षति आदि ग्रहणफल दर्शाता है। जिन राशियों के लिए ग्रहणफल शुभ न हो और जिस राशि एवं नक्षत्र पर ग्रहण लग रहा हो उन राशि और नक्षत्र वाले व्यक्तियों को ग्रहण नही देखना चाहिए। अनिष्ट ग्रहणफल निवारण हेतु दान सोने से बने सर्प, कांसे के बर्तन में तिल, वस्त्र, दक्षिणा किसी ब्राह्मण को यह मंत्र बोलते हुए दान करें:- तमोमयमहाभीम सोम सूर्य विमर्दन हेमनाग प्रदानेन मम शांतिप्रदो भव। विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहाकानन्दनाच्युतां दानेनानेन नागस्य रक्षमां वेधनाद्धयात।। जय श्री राम। Astrologer:- Pooshark Jetly Astrology Sutras Astro Walk Of Hope Mobile:- 9919367470, 7007245896 Email:- pooshark@astrologysutras.com